Motherboard Form Factor in Hindi

इस विडियो में आज हम मदबोर्ड की अलग अलग साइज़ के बारे में बात करेंगे |






मदरबोर्ड कंप्यूटर का बहुत जरुरी पार्ट होता है ये एक बहुत ही बढ़ा सर्किट बोर्ड होता है जो कि कंप्यूटर केस में फिट होता है और बाकी सभी पार्ट इससे कनेक्टेड होते है | मदर बोर्ड अलग अलग साइज़ और शेप में आते है इंग्लिश में इसको Form Factor कहा जाता है | फॉर्म फैक्टर में ये सभी चीज़े शामिल होती है मदर बोर्ड की साइज़, मदर बोर्ड में कनेक्ट की जाने वाली पॉवर सप्लाई, मदर बोर्ड के आई ओ (IO) पोर्ट्स, और यहाँ तक कि मदर बोर्ड को कसने के लिए बनाये गए छेद भी | तो फॉर्म फैक्टर एक स्टैण्डर्ड है जिसको सभी कम्पनीस को फॉलो करना होता है और उसके अनुसार ही मदर बोर्ड का निर्माण किया जाता है | 

सबसे ज्यादा form factor जो कि मदर बोर्ड में इस्तेमाल किया जाता है वो है ATX इसका मतलब है (Advanced Technology Extended) एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एक्सटेंडेड | ये एक नॉन प्रोप्राईटरी- इसका मतलब है ये किसी एक का नहीं है इसको कोई भी इस्तेमाल कर सकता है | इसको इंटेल INTEL ने 1995 में बनाया था | और ये स्टैण्डर्ड सबका चहेता और जाना पहचाना स्टैण्डर्ड बन गया है | 

तो अगर आप घर या ऑफिस के लिए कंप्यूटर खरीद रहे तो आपको उनमे ज्यादातर ATX मदर बोर्ड ही दिखाई देगा | 

एक स्टैण्डर्ड मदर बोर्ड की साइज़ 12 X 9.6 inches होती है | 

उसमे 20 या फिर 24 पिन का पॉवर कनेक्टर होता है |

और एक मदर बोर्ड में कुछ एक्सपेंशन (expansion slot) स्लॉट भी होते है | जैसे स्क्रीन पर दिखाए गए मदर बोर्ड में 6 एक्सपेंशन स्लॉट है | 




अगर मदर बोर्ड डेवलपमेंट की पुरानी बात करें तो इसका पुराना वर्शन है AT (Advanced Technology) इसका मतलब है एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और ये IBM के द्वारा बनाया गया था और सन 1980 के दौर में इस्तेमाल किया जाता था | इनका साइज़ 12 x 13.8 होता था और ATX की सफलता के बाद इसका निर्माण बंद कर दिया गया है | 

ATX का नया रूप है Micro ATX | जैसा कि इसका नाम है वैसा ही इसका साइज़ भी छोटा होता है |




इसका साइज़ चौकोर होता है | (9.6 x 9.6) | ये मदर बोर्ड पुराने ATX मदर बोर्ड के मुकाबले आधे से थोड़ा बड़ा होता है | क्यूंकि ये छोटा होता है तो इसमें एक्सपेंशन स्लॉट्स भी कम होते है जैसे दिखाए गए इमेज में 3 एक्सपेंशन स्लॉट्स है | ये पुराने ATX मदर बोर्ड के मुकाबले थोड़ा सस्ता भी आता है | इसमें 20 पिन का पॉवर कनेक्टर दिया हुआ होता है | 

और इससे भी छोटे मदर बोर्ड की बात करें तो वो है ITX जो इससे भी छोटा होता है | ITX Form Factor 2001 में आया था और इसकी शुरुआत मिनी ITX (Mini ITX) से हुई थी | ये मदर बोर्ड इसलिए बनाये गए है जिससे कंप्यूटर और भी कम जगह को घेरे | mini ITX कम पॉवर का इस्तेमाल करते है इसलिए कई मदर बोर्ड में तो फेन तक नहीं होता सिर्फ हीट सिंक का ही इस्तेमाल किया जाता है | 



ये VIA Technologies के द्वारा बनाया गया है और अलग अलग साइज़ में उपलब्ध है | इसका साइज़ 6.7 X 6.7 inches होता है | ये ATX board का बिलकुल आधा सा होता है और आधा होने कि वजह से इसमें सिर्फ 1 ही एक्सपेंशन स्लॉट दिया हुआ होता है | इसमें सिर्फ 2 मेमोरी स्लॉट होते है जबकि ATX में 4 हो सकते है | सभी चीज़े एक जैसी होने कि वजह से और सभी का स्टैण्डर्ड एक ही होने कि वजह से ये mini ATX बोर्ड किसी भी ATX कंप्यूटर केस में फिट हो जाता है | 

एक और फॉर्म फैक्टर है जो कि ATX के बाद आया है और वो है BTX | ये स्टैण्डर्ड इंटेल INTEL के द्वारा बनाया गया है | इसमें इंटेल के द्वारा कुछ और बदलाव किये गए है | इसका डिजाईन इस तरह से बनाया गया है जिससे गर्म हवा का फ्लो अच्छे से बाहर की तरह किया जा सके वो भी बिना किसी कम्पोनेंट को नुक्सान पहुंचाए | जो कि मदर बोर्ड कि क्षमता को और भी बड़ा देता है | इसका डिजाईन इस तरह बनाया गया है जिससे ये बड़े और छोटे दोनों कंप्यूटर केसेस में आसानी से फिट हो जाये | पर इनका ज्यादा उपयोग नहीं किया जाता है इसका कारन पॉवर हो सकता है क्यूंकि ATX बोर्ड बहुत ही कम पॉवर में भी अच्छे से वर्क कर जाते है |

एक और फॉर्म फैक्टर है जो इंटेल के द्वारा बनाया गया है वो है NLX | ये बोर्ड लो एंड और लो प्रोफाइल कंप्यूटर के लिए बनाया गया है | इसमें एक्सपेंशन कार्ड नहीं होने कि वजह से इसमें Riser Card का इस्तेमाल किया जाता है और उस riser कार्ड के माध्यम से जो भी आपको प्लग करना है वो किया जाता है | Slim Line Computer Cases में ये बोर्ड आपको ज्यादातर दिखाई दे सकता है |



1 comments:

Nice Blog…!! Thanks for sharing this article. If you want to be a laptop expert. Check out for Laptop Repairing Course In Delhi, India.


EmoticonEmoticon

share